साइकिल रैली से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): युवाओं में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति से उत्तर प्रदेश सरकार चिन्तित है और प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा युवाओं व अन्य लोगों को जागरुक करने के आदेश दिए है।

जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार की सुबह कस्बे के गली-मौहल्लों व गांवों से साइकिल रैली निकाली और नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। साइकिल रैली में ग्रामीण भी शामिल हुए। स्थान-स्थान पर नागरिकों ने शपथ ली कि वे नशा जैसी प्रवृत्ति से दूर रहेंगे और अन्य लोगों को भी जागरुक करेंगे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























