👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने शुक्रवार को साइकल पर सवार होकर गश्त की। इस दौरान दूसरी साइकल पर एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहा। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने अपने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को परखा और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइकल पर गश्त करने से स्वास्थ्य भी फिट रहता है और हालातों के बारे में बारीकी से पता चलता है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941






























