हापुड़ के दो युवकों से साइबर ठगों ने की लाखों की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों द्वारा हापुड़ नगर के दो अलग-अलग व्यक्तियों के खाते से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने एक तरफ व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर पीड़ित से क्रेडिट कार्ड ऐप को इंस्टॉल करने के लिए कहा। इसके बाद ठग ने पीड़ित का फोन हैक कर लाखों रुपए की ठगी कर ली। वहीं, दूसरी तरफ साइबर ठगों ने पीड़ित के मोबाइल नंबर को उक्त बैंक व क्रेडिट कार्ड से जोड़कर हजारों रुपए निकाल लिए।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला देवलोक कॉलोनी के कपिल शर्मा ने साइबर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। उसने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया है। उस पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड ऐप को इंस्टॉल कर ले। साइबर ठग ने जैसे तैसे करके पीड़ित को अपनी बातों में फंसा लिया जिसके बाद पीड़ित ने जैसे ही ऐप इंस्टॉल किया तो साइबर ठग ने पीड़ित का फोन हैक कर क्रेडिट व डेबिट कार्ड से 2,72,245 रुपए निक
काल लिए। वहीं, दूसरी तरफ जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सिलाई निवासी नदीम ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित के मोबाइल नंबर को उक्त बैंक व उसके क्रेडिट कार्ड से जोड़कर फर्जी तरीके से 78,799 रुपए निकाल लिए। पीड़ित को उसके खाते से हज़ारो रुपए निकालने की जानकारी बैंक से कॉल आने पर हो सकी। पीड़ित द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि वह नंबर उसके पड़ोस में रहने वाले नदीम का है। जब आरोपी नदीम से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पीड़ित के मोबाइल नंबर को उक्त बैंक व उसके क्रेडिट कार्ड से जोड़कर हजारों रुपए निकाले हैं जिसके बाद थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























