👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार से साइबर ठगों ने 44000 रुपए की ठगी की है। ओएलएक्स पर स्कूटी दिखाकर यह रुपए ठग लिए। पीड़ित पुलिसकर्मी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने बताया कि ओएलएक्स पर एक्टिवा स्कूटी दिखाकर उससे तीन बार में 44 हजार ठग लिए लेकिन पीड़ित को अभी तक स्कूटी प्राप्त नहीं हुई है। ठगी का पता चलने पर पीड़ित पुलिसकर्मी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






























