
APK फाइल भेजकर साइबर ठगों ने खाते से निकाले 6.34 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों ने ठगी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना लिए हैं। अब ठगों ने हाफिजपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह के बैंक खाते में सेंध लगाकर 6.34 लाख रुपए निकाल लिए। ठगों ने एपीके फाइल भेज कर पीड़ित के फोन में घुसपैठ की और लोन लेकर रकम खाते में डाली और फिर उसे निकाल लिया। पीड़ित ने मामले में शिकायत की है।
जितेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल ठगों ने भेजी जो अपने आप डाउनलोड हो गई। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। 12 जनवरी को ठगों ने उनके बैंक खाते में बिना अनुमति के दो लोन डालें। कुल मिलाकर 6.34 लाख रुपए निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020


























