
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में साइबर क्राईम सेल हापुड़ द्वारा साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम का मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत आयोजन किया गया। साइबर क्राईम सेल से प्रबल कुमार पंकज तथा प्रियंका राणा क्राइम सेल हापुड़ के सौजन्य से महाविद्यालय में अध्यनरत छात्रों को विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रूप से सोशल मीडिया, फेसबुक व एंड्राइड मोबाइल के द्वारा किस तरीके से साइबर क्राइम होते हैं उसमें छात्राओं को बताया।
प्रबल पंकज ने बताया कि किसी भी हालत में किसी भी खास ,परिचित, रिश्तेदार, मित्र इत्यादि के साथ कभी भी अपना ईमेल तथा मोबाइल का पासवर्ड सजा नहीं करना चाहिए। उन्होंने केवाईसी स्कैम,ऑनलाइन जॉब स्कैम, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट ,इन्वेस्टमेंट स्कैम,ऑनलाइन गेम ,लॉटरी फ्रॉड विभिन्न तरह की गलत कॉल, ईमेल कॉल स्कैम, एसएमएस स्कैम ,डेबिट क्रेडिट कार्ड फ्रॉड ,मोबाइल एप्लीकेशन एपीके स्कैम ,सिम स्वॅपिंग बहुत सारी फ्रॉड ब स्कैम के बारे में उदाहरण देकर जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय की एक छात्रा ने बताया कि किस तरह से वेब सीरीज के फ्रॉड भी चल रहे हैं पहले ₹1 में वह फ्री में देखने को कहते हैं उसके बाद ऑटो जेनरेट हो जाती है वह और हर महीने अपने आप पैसे कटते रहते हैं। बहुत सारी छात्राओं ने अपने आसपास के उदाहरण को बताया एक छात्रा द्वारा बताया गया कि जब आंखें उसकी खराब हुई थी कोविद के दौरान तो उसमें ऐप आया था कि आप ₹600 महीना जमा कीजिए आपका आंखों का स्वास्थ्य परीक्षण होता रहेगा तो जब वह 2000 तक जमा कर चुके और किसी तरह का भी कोई परीक्षण नहीं हुआ तब उसे पता चला कि उसके साथ स्कैम हो गया है। इसी तरह से बहुत ने अपने-अपने साथ हुए स्कैमके बारे में बात कर जागरूकता कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाया। पंकज जी ने बताया कि वह हमेशा उपलब्ध है अगर किसी बच्चे के साथ किसी भी तरह का साइबर धोखाधड़ी हो जाता है तो वह तुरंत www.cyber crime.gov.in पर रजिस्टर्ड करें या 1930 पर तुरंत अपनी समस्या को कहें ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद सिंह ने कहा की बच्चे तरह-तरह के मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करते रहते हैं जिससे कि वह अनजाने में ही कभी-कभी धोखा खा जाते हैं। अतः इस तरह के कार्यक्रमों से जागरूकता बच्चों के बीच में करते रहना चाहिए जिससे कि वह किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम होने से बच सके और वह आसपास के समाज को भी अपने द्वारा आज के कार्यक्रम से जो उन्हें जागरूकता प्राप्त हुई है वह अपने आसपास के लोगों को भी और घर को भी जागरूक करें। साइबर अलर्ट जैसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की डीन प्रोफेसर संगीता अग्रवाल, एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ एमएस बघेल मिशन शक्ति कोऑर्डिनेटर डॉक्टर इंदु यादव तथा डॉ शालू शर्मा, डॉक्टर गीता रानी ,योगाचार्य पायल शर्मा योगाचार्य मोहित शर्मा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733































