👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ठगी का शिकार हुए अर्जुन नगर निवासी अरुण कुमार कौशिक के खाते से साइबर ठगों ने पांच लाख रुपए धोखाधड़ी के माध्यम से ठग लिए थे जिसकी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने पीड़ित के चार लाख 91 हजार रुपए वापस करा दिए.
बता दें कि मामला इसी साल 3 जनवरी का है जब हापुड़ का अर्जुन नगर निवासी अरुण कुमार कौशिक पुत्र तेजपाल के खाते से साइबर ठगों ने पांच लाख रुपए ऑनलाइन धोखाधड़ी के माध्यम से निकाल लिए थे. उसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने पेमेंट गेटवे से संपर्क कर पीड़ित के चार लाख 91 हजार वापस कराएं. इसके बाद अरुण ने साइबर सेल का धन्यवाद किया.
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041





























