👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई जिसके बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया। इसी कड़ी में ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ चैकिंग अभियान चलाया और एक दर्जन वाहनों के चालान किए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से प्रचार सामग्री हटवाई।
बता दें कि शुक्रवार को हापुड़ के मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, मेरठ रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले ऑटो पर भी ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसा और जमकर चालान किए। इस दौरान प्रचार सामग्री हटवाकर नियमों का पालन कराया।



























