👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तरी भारत के प्रमुख व अनेकता में एकता तथा सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर का गढ़ गंगा का मेला विधिवत तरीके से गंगा पूजन के साथ शुरू हो चुका है, जो 21 नवंबर तक चलेगा और मुख्य स्नान 19 नवंबर का है।
गढ़ गंगा मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए जिला परिषद, प्रशासन व पुलिस सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। गढ़-गंगा मेले में 12 नवंबर से 18 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बृज की होली, गजल गायन, भजन संध्या, मैजिक शो, कॉमेडी शो, कवि सम्मेलन व रागनी का आयोजन किया गया है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























