श्री भैरव बाबा जन्माष्टमी महोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के देवली रोड पर स्थित श्री भैरव बाबा के जन्माष्टमी महोत्सव पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी तादाद में भैरव बाबा भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भैरव बाबा में अपनी-अपनी आस्था व्यक्त की।
श्री भैरव बाबा ठठेरान पंचायती मंदिर समिति हापुड़ के तत्वाधान में बुधवार को भैरव बाबा की जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर को गुब्बारों में लाइटों से सजाया गया तथा भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। भैरो बाबा के अलौकिक श्रृंगार वे छप्पन भोग के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। मंदिर समिति के प्रधान चंद्रप्रकाश ठाकरे, धनेश कुमार, हरिश्चंद्र, गुलाब राय, सचिन वर्मा, रविंद्र आदि ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया।




























