भाजपा नेता डा.रमेश अरोरा को अंतिम विदाई देने उमड़ा सैलाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता डा.रमेश अरोरा को अंतिम विदाई देने के लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा और सभी ने नम आंखों से विदाई दी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पवन गर्ग सहित पंजाबी समाज, तथा व्यापारी समाज के लोग बड़ी तादाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता व भूतपूर्व सभासद डा.रमेश अरोरा के कलैक्टर गंज आवास पर पहुंचे और उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डा.रमेश अरोरा के शव को भाजपा के झंडे में लपेटा गया और शमशान घाट ले जाया गया। शमशान घाट पर रमेश के बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। बता दें कि डा.रमेश अरोरा गत कई दिनों से बीमार थे और मंगलवार को उनका निधन मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हो गया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























