👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे एक अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थाना गोकुल पुरी दिल्ली से चोरी गई एक इको कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान थाना दयालपुर दिल्ली के मौहम्मद इरफान के रुप में कि है। आरोपी की गिरफ्तारी हापुड़ के गांव जरोठी के निकट तिराहे से हुई है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625






























