👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा पुलिस ने गश्त को दौरान एक बदमाश को धर दबोचा और बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार कोतवाली पिलखुवा पुलिस टोल के पीछे बम्बा के पास पुलिस गश्त कर रही थी कि एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसकी शिनाख्त थाना भोजपुर के गांव अतरौली के सचिन के रुप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























