कचहरी शूटआउट मामले में वांछित एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में बदमाश को गोली लगी जिससे घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि मनोज भाटी कचहरी शूटआउट मामले में मुख्य शूटर था जो पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने कचहरी शूटआउट मामले में फरार मुख्य शूटर मनोज भाटी को शनिवार को रेवाड़ी से पकड़ा। इसके बाद पुलिस बदमाश को हापुड़ कोतवाली ले आई। पुलिस बदमाश की निशानदेही पर हापुड़ में स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंची और वहां से हथियार बरामद किया। इसी बीच बदमाश मनोज भाटी ने मौका देखकर पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें मनोज भाटी को गोली लगी। घायल मनोज भाटी को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 16 अगस्त को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के बाहर पेशी पर आए एक आरोपी को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मनोज भाटी, अंकित और शिवम फरार चल रहे थे जिन पर 3 जनवरी को एक-एक लाख का इनाम घोषित किया। मनोज भाटी पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया।

लाखन हत्याकांड के आरोपी शूटर को पुलिस ने किया ढेर

हापुड़ कचहरी के बाहर गत वर्ष 16 अगस्त को कुख्यात बदमाश को मौत के घाट उतारने वाले बदमाशों में से एक कुख्यात बदमाश मनोज भाटी रविवार की दोपहर दिनदहाड़े हापुड़ में हुई पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में इंस्पैक्टर सोमवीर सिंह घायल हो गए। पुलिस मृतक बदमाश के साथी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक व गिरफ्तार बदमाश पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार की अपराह्न हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि गत वर्ष 16 अगस्त को हरियाणा जेल से एक कुख्यात बदमाश लाखन सिंह को पेशी पर हापुड़ लाया गया था। इस दिन कचहरी के बाहर ही हथियार बंद बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर लाखन को ढेर कर दिया और फरार हो गए।

लाखन हत्याकांड में वांछित जनपद गौतमबुद्दनगर के थाना दादरी के गांव नैनसुख के मनोज भाटी व जनपद फरीदाबाद के थाना तिगांव के गांव भैंसरावली अंकित पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। मनोज भाटी, सुंदर भाटी व रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर रहा है जिस पर विभिन्न राज्यों में रंगदारी, हत्या, लूट, फिरौती जैसे अपराध के 3 दर्जन से अधिक मुकद्दमे दर्ज है।

पुलिस के अनुसार लाखन हत्याकांड में वांछित मनोज भाटी व अंकित को हापुड़ पुलिस शनिवार को हरियाणा से पकड़ कर लाई। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार बदमाशों को लेकर लाखन हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने के लिए लेकर जा रही थी कि मनोज भाटी ने पुलिस से हथियार छीनकर पुलिस पर 6-7 राउंड फायर कर दिए।

पुलिस द्वारा की गई जबावी कार्रवाई में मनोज भाटी घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मनोज भाटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बदमाश का शव पोस्टमार्टम हेत भेज दिया। मृतक के साथी अंकित को पुलिस ने जेल भेज दिया।

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457









Related Posts

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

Read more

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
error: Content is protected !!