हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा पकड़े गए दो क्रिकेट सटोरियों आकाश गोयल उर्फ चिंटू तथा रविंद्र कुमार उर्फ रवि से बरामद मोबाइल फोन व वॉट्सअप तथा लेपटॉप ने हापुड़ के क्रिकेट सटोरियों के कई राज उगले हैं। इस गिरोह का सरगना एक पुराना क्रिकेट सटोरिया है। उक्त सटोरियों की गिरफ्तारी के वक्त भी सरगना एक दूसरी गाड़ी में सवार था।
गिरोह के तार दिल्ली के अनेक बुकीज से जुड़े हैं। मोबाइल से हापुड़ के फंटरों की सूची भी पुलिस को मिली है। सटोरिये हार-जीत के पैसों का भुगतान नकद, बैंक व हवाला के जरिए करते थे।
हवाला में 5 रुपए व दस रुपए के नोट के नम्बरों का प्रयोग किया जाता था। पुलिस की जांच पड़ताल जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ही हापुड़ के बुकीज व फंटरों की सूची भी बढ़ती जा रही है। अब देखना यह है कि पुलिस कितने और क्रिकेट सटोरियों को अपने जाल में फंसाती है।
































