
ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के ब्राह्मणी फाटक के पास बीती रात एक गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे गोवंश की मौके पर मौत हो गई। गेटमैन राकेश सिंह ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
मामला बुधवार की रात का है जब दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर अचानक एक गोवंश आ गया। इसके बाद मौके से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंश के अवशेषों को ट्रैक से हटाया और जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को मिट्टी में दबाया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























