हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्री पंचायती गौशाला का वार्षिक उत्सव व गोपाष्टमी पर्व हापुड़ में रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनंजय व उद्यमी संजीव कुमार रामा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। अतिथियों को गौशाला के पदाधिकारियों ने पटका पहना कर स्वागत किया। आरएसएस के विभाग प्रचारक धनंजय ने कहा कि गौ संरक्षण व गौसेवा श्रेष्ठ सेवा है और प्रत्येक परिवार को एक गाय अवश्य पालनी चाहिए।
गौशाला के सचिव सुरेश गुप्ता ने गौशाला की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भावी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं ने प्रस्तुत किए और छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक टुक्कीराम गर्ग, सहसंयोजक अनुज गर्ग, राजीव गर्ग, अमित कृष्ण गर्ग, सुमित कंसल, दीपक गोयल (अमर उजाला) आदि उपस्थित थे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























