👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ के पदाधिकारियों ने रविवार को श्रीपंचायती गौशाला पहुंच कर गौसेवा की। संगठन के कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने गौस्थल की सफाई की और गायों को हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रजत गोयल, पल्लवी गोयल, अश्वनी गर्ग, चारुल गर्ग, मुदित मोहन अग्रवाल, हिमांशु जैन आदि उपस्थित थे।


























