हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई ने सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम देखने के पश्चात छात्रों के चेहरे खिल उठे। हापुड़ की नई आलोक कॉलोनी के रहने वाले चचेरे भाई-बहन ने सीबीएसई की दसवीं व 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर परिजनों को बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है।
स्पर्श अग्रवाल पुत्र रवि अग्रवाल मेरठ स्वीट्स वाले ने विज्ञान विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर 96.2% अंक हासिल किए हैं। स्पर्श का सपना एक इंजीनियर बनना है। वहीं स्पर्श की चचेरी बहन माही अग्रवाल पुत्री अजय कुमार अग्रवाल मेरठ स्वीट्स वाले ने दसवीं कक्षा में 87.6% अंक हासिल किए हैं। दोनों ही भाई-बहनों ने दीवान पब्लिक स्कूल से परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्पर्श की मां सोनी अग्रवाल और माही की मां मीनू अग्रवाल ने बताया कि उनके बच्चों ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























