हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी शूटआउट मामले में पुलिस ने आरोपियों की खोज के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने फरार तीन आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रत्येक आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। हापुड़ सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि कचहरी शूटआउट मामले में मनोज भाटी, अंकित व शिवम फरार हैं।
ज्ञात हो कि 16 अगस्त को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के बाहर पेशी पर फरीदाबाद से आए कैदी लखन की गोलियां बरसा कर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 से अधिक आरोपियों को जेल भेज दिया था। फिलहाल पांच आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























