कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर सभासदों ने काटा केक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के सभासदो ने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर नगर पालिका परिषद के सभागार में केक काटा गया और संकल्प लिया कि जनहीत व पालिका हित में सर्वोपरि भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर सभासद डा. मुशीर ने कहा कि जनहित में कराए जा रहे कार्य को प्रथमिकता के साथ जिम्मेदारी समझते हुऐ पूरा कराने में सहयोग दिया जायेगा। सभासद विकास दयाल ने कहा देश का विकास हम सभी के वार्डों के विकास सफाई, निर्माण से मिलकर होता है। इसलिए जिम्मेदार पालिका आधिकारी और अध्यक्ष को सभासद साथियों की बात प्रथमिकता से सुनकर तुरंत कारवाही करना देश के विकास के लिए करी गई कारवाही होगी। सभासद साथियों मे नितिन पाराशर, मुकेश कोरी, एड अनिल वर्मा, संजय कुमार, शुसील शास्त्री, अजय कस्तूरी,धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार भारती, संजीव वर्मा, जोरावर सिंह, रोहताश यादव, पवन भास्कर आदि सभासद साथी मौजूद रहे।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

























