हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा का सभासद नदीम अपने परिजनों के साथ एक नाबालिक का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभासद समेत तीन नामजद व चार अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस और परिजन नाबालिक की तलाश में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला करीमपुर के सभासद नदीम समेत तीन नाम जद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जब पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई तो आरोपियों के परिवार वालों ने पीड़ित के परिजनों को बेरहमी से पीटा जिससे उनमें दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























