जिला पंचायत हापुड़ में भ्रष्टाचार हुआ उजागर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में स्थापित विज्ञापन पट्ट, यूनीपोल, क्यास्क दीवार प्रचार एवं अन्य प्रचार सामग्री करने वाली एजेंसियों, फर्मो आदि से शुल्क वसूली हेतु टेंडर मांगे है और यह टेंडर का विज्ञापन 6 जून-2023 को अखबारों में प्रकाशित हुआ, जो जिला पंचायत दफ्तर से 5 जून-2023 को जारी हुआ था।
प्रकाशित विज्ञापन में अंकित है कि शुल्क वसूली की अवधि 1 अप्रैल-2023 से 31 मार्च-2024 तक है। मजे की बात देखिए विज्ञापन शुल्क वसूली का ठेका वसूली की अवधि शुरु होने के दो माह बाद जारी किया गया है। इस विज्ञापन का प्रकाशन मार्च-2023 के प्रारम्भ में होना चाहिए था। दो माह की शुल्क वसूली व ब्याज का नुकसान की भरपाई कौन और कैसे करेगा। यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इसे भ्रष्टाचार कहें या लापरवाही। नगर विकास परिषद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार व लापरवाही में लिप्त कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


































