👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ के टंकी कंपाउंड में लगे ट्रांसफार्मर में किन्हीं कारणों से फॉल्ट हो गया। हालांकि विद्युत कर्मियों ने समय रहते फॉल्ट को दुरुस्त किया जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के कंपाउंड में लगे ट्रांसफार्मर में गुरुवार को कीन्हीं कारण फॉल्ट हो गया। बता दें कि ट्रांसफार्मर की सहायता से जगह-जगह पानी की सप्लाई की जाती है जिसमें फॉल्ट होने से सप्लाई प्रभावित होने लगी। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। लाइनमैन सुंदर सिंह, कर्मचारी अनुज, दुष्यंत, सुशील कुमार, सचिन कुमार आदि ने मिलकर समय रहते फाल्ट को दुरुस्त किया जिससे सप्लाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा




























