👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वैक्सीनेशन को गति देने के उद्देश्य से टीकाकरण जागरुकता अभियान की रफ्तार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत बाबूगढ़ ने गुरुवार को बाबूगढ़ छावनी के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरुक किया। साथ ही उनसे से पूछा कि घर में कितने लोगों ने टीका लगवाया है और कितनी डोज ली हैं? इस दौरान सभी से कोरोना वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाने की अपील की गई। नगर पंचायत कर्मचारी अवनीश कुमार, मनोज कुमार, रोहित, शीशपाल आदि मौजूद रहे।




























