- खबर में लगा फोटो Representative है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित 64 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद यूपी में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 410 पहुंच गई है। इनमें से 221 मरीज तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) से जुड़े हैं।
हापुड़ में कोई नया मरीज नहीं:
वहीं जनपद हापुड़ में फिलहाल कोरोना से संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिला है हालांकि जिले में तबलीगी जमात से जुड़े तीन लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि अभी 131 लोगों की रिपर्ट आनी बाकी है।
प्रदेश में चार मरीजों की मौत:
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है और प्रदेश अभी तक कोरोना से संक्रमित चार मरीजों की जान जा चुकी है। हालांकि कोरोना संक्रमित 31 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
221 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 410 मरीजों में से आधे से ज्यादा यानी 221 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश में 63,855 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 43,140 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि को पूरा कर चुके हैं।
हापुड़ में 161, UP में 39,857 FIR:
राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) उल्लंघन करने के आरोप में 39,857 लोगों के खिलाफ आईपीसी 188 के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। करीब 78 एफआईआर फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज की गई है।
























