सहकारी संघ गढ़मुक्तेश्वर ने लिया निष्ठा से कार्य करने का संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सहकारी संघ लिमिटेड गढ़मुक्तेश्वर के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने शुक्रवार को एक समारोह में शपथ ली कि वे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए संस्था को शिखर पर ले जाएंगे। संस्था के चेयरमैन शांतनु त्यागी ने विश्वास दिलाया कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वह खरा उतरेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा व विधायक हरेंद्र मलिक आदि ने नवनिर्वाचित संचालक मंडल को बधाई दी।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065





























