हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर से एक वीडियो सामने आया है जहां पैसे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि जो भी जिसके हाथ में आया उसने वही उठा लिया. इस दौरान कूकर, कुर्सी आदि जमकर चले. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार अस्थि विसर्जन कराने के लिए गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा जहां दो स्थानीय पुजारियों में विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि पैसे के बंटवारे को लेकर दोनों में जमकर गाली-गलौज हुआ और मार-पीट हुई. मामला इतना बिगड गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर कुकर, कुर्सी आदि से वार करने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तीर्थ नगरी से आए दिन इस तरह की वीडियो सामने आती है जो बेहद गलत संदेश लोगों तक पहुंचा रही हैं.

























