हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया. जब पुलिस को धर्मांतरण की सूचना मिली. पुलिस ने एलएन रोड पर स्थित एक मकान से मकान मालिक समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि एलएन रोड निवासी एक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से धर्म के नाम पर हर रविवार को प्रार्थना का आयोजन करता है. आशंका है कि प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण कराया जाता है. रविवार को एलएन रोड पर स्थित एक मकान में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रार्थना कर रहे थे. मामले की सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया और मकान मालिक समेत छह को पूछताछ के लिए थाने ले आई. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल चोटी ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान योगेश भारती, अर्चित सिंघल, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711






























