मेरठ-गढ़ हाइवे चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अगस्त तक होगी पूरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए एनएचएआई ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। अधिग्रहण का कार्य अगस्त महीने में पूरा होने की उम्मीद है और सितंबर में चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने की संभावना है।

बता दें कि मेरठ-गढ़ एनएच 709 ए के चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। मेरठ से गढ़ के बीच दो लेन की सड़क का चौड़ीकरण कर चार लेन का हाईवे बनाया जाएगा। एनएचएआई विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे कर रही है कि आखिर रोजाना हाईवे से कितने वाहन गुजरते हैं और उनमें से किस तरह के वाहनों की संख्या अधिक है? अधिकारियों का कहना है सड़क की गुणवत्ता और डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है जोकि अगस्त महीने में पूरी होने की उम्मीद है। वहीं सितंबर में चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जनपद हापुड़ के आठ गांव बदरखा, दौतई, खिलवाई, जनूपुरा, पौपाई, निजामपुर हिरनपुरा, लोधीपुर सोभन, नानपुर की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए हापुड़ में 110 करोड़ का मुआवजा बांटा जाना है जबकि 30 करोड़ रुपए बंट चुका है।

Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941







Related Posts

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

🔊 Listen to this आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पशुओं के अवशेषों से भरा कैंटर लेकर फरार होने के मामले में हाफिजपुर…

Read more

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

🔊 Listen to this बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ से नाराज…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने 5 वारंटी पकड़े

पुलिस ने 5 वारंटी पकड़े

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान
error: Content is protected !!