म्यूजिक सिस्टम की आवाज को लेकर विवाद, दबंगों ने काटा कान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में ऑटो में लगे म्यूजिक सिस्टम की आवाज को कम करने को लेकर विवाद हो गया जहां तीन लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मार पिटाई की और उसका कान काट दिया। पीड़ित के चाचा के साथ भी दबंगों ने मार पिटाई की। घायल की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामला बुधवार की देर रात का है जब वकील अपने भतीजे शराफत के साथ घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी गांव निवासी कुछ दबंग ऑटो में तेज आवाज में गाने चलाने लगे जिसका विरोध करने पर दबंगों ने वकील व भतीजे के साथ मार पिटाई शुरू कर दी तथा धारदार हथियार से शराफत का कान काट दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में शाहरुख, खुशी और मीरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625








Related Posts

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

Read more

पक्का बाग में अवैध निर्माण

🔊 Listen to this पक्का बाग में अवैध निर्माणहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग में एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।सूत्र बताते है कि…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
error: Content is protected !!