स्वच्छता से ही आई फ्लू पर नियंत्रण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पास के गांव वझीलपुर के पंचायत घर पर मंगलवार को कृषि विभाग व चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष संचारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक हौसला प्रसाद ने साफ सफाई रखने ,हाथ धोकर खाना खाने एवं चूहों, छछूंदर, मच्छर ,मक्खी से फैलने वाले रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है व छः दिवसीय प्रोग्राम के माध्यम से चूहों को नियंत्रण कैसे किया जा सकता है,के बारे में बताया। उप स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव ने मीटिंग में ग्रामीण लोगों को आई फ्लू के बारे में जानकारी दी और आई फ्लू से अपने परिवार और बच्चों को कैसे बताया जा सकता है इन सब की जानकारी दी आई फ्लू एक तेजी से फैलने वाला रोग है इसमें आंखों में सूजन रेडनेस आ जाती है यह संक्रमण कंजेक्टिवाइटिस वायरल की वजह से जाना जाता है यह आई फ्लू ज्यादातर बच्चों में देखने को मिल रहा है संक्रमित आंखों को अपनी उंगली से स्पर्श करने पर वह उंगली संक्रमित हो जाती है उसके बाद यदि किसी स्वस्थ व्यक्ति की आंखों के आसपास अगर उस उंगली से छू लेते हैं तो उसको आई फ्लू हो जाता है और आई फ्लू से आंखों में अत्यधिक पानी आना आंखों में जलन महसूस होना धुंधलापन दिखाई देना और लाइट के प्रति असंवेदनशील महसूस होना इसके लक्षण है इस आई फ्लू से बचने के तरीके जैसे सामान्य स्वस्थ बनाए रखना नियमित रूप से हाथों को धोना , बिना हाथ धोए आंखों को ना छूना ,आंखों को ना मलना ,आंखों को ठंडे पानी से धोना और जिन लोगों को आई फ्लू हो गए हैं उनसे दूरी बनाने की सलाह दी और जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर के दवाई करवाने की सलाह दी, और बच्चों को 2 से 3 दिन के लिए स्कूल ना भेजने की सलाह दी और आज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव ने उप स्वास्थ्य केंद्र वझीलपुर में ,अपनी ओपीडी में 23 मरीज आई फ्लू के देखें। इस मीटिंग में ग्राम प्रधान राजू सैनी प्रधान सहायक प्रेमचंद सैनी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के के संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी,ब्रजभूषण त्यागी,श्यामकिशोर त्यागी,संजीव मोटे,जनेश्वर सेन,राकेश सैन,आशा उपस्थिति रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























