👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि जनपद में विधानसभा चुनाव को लेकर किसी को कोई शिकायत है तो वह अपनी शिकायत 0122-2304834 एवं 0122-2304835 नंबर पर दर्ज करा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं जिसके तहत विधानसभा निर्वाचन 2022 के चलते कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जहां चुनाव से जुड़ी शिकायतें की जा सकेगी।





























