हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव जरोठी में रविवार की शाम कृषि फार्म हाउस में रखे एक गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरे फार्महाउस में फ़ैल गई। अंदर मौजूद लोग किसी तरह भागकर बाहर आए। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव जरोठी के रहने वाले राजकुमार शर्मा का गांव में कृषि फार्म हाउस है जहां रखे गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अंदर मौजूद लोगों ने भागकर खुद को बचाया। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…
Read more
























