हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों का अभिमुखीकरण किया जाएगा। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने दी। जिला पंचायत राज अधिकारी चाहते हैं कि यह अभियान प्रभावी हो। ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों का जोखिम कम से कम हो। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान व सचिव जितना जागरूक होंगे ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों का जोखिम कम होगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 25 जून को गढ़मुक्तेश्वर व सिंभावली विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों का अभिमुखीकरण किया जाएगा। गढ़मुक्तेश्वर विकास खंड के सभागार में अभिमुखीकरण कराने की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत भानेश्वर सिंह को दी गई ही। अभिमुखीकरण सुबह 11बजे से शुरू होगा। इसमें तकनीकी मार्ग दर्शन के लिए यूनिसेफ व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी। सिंभावली ब्लॉक में अभिमुखीकरण अपराह्न दो बजे से शुरू होगा। इसकी जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत त्रिभुवन कौशिक को दी गई है। 27 जून को हापुड़ व धौलाना विकास खंड के प्रधानों व सचिवो का अभिमुखीकरण किया जाएगा। अभिमुखीकरण कराने की जिम्मेदारी दोनो विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दी गई है। हापुड़ में सुबह 11बजे से और धोलाना में अपराह्न दो बजे से अभिमुखीकरण होगा। गौर तलब है कि इस विशेष अभियान को लेकर डीएम मेधा रूपम व सीडीओ प्रेरणा सिंह काफी गंभीर हैं। दोनो अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को ग्राम प्रधान व सचिव का अभिमुखीकरण ठीक से कराने के निर्देश दिए हैं। दोनो अधिकारी चाहते हैं कि हापुड़ में संचारी रोगों को जोखिम न रहे। संचारी रोगों से हापुड़ पूरी तरह सुरक्षित रहे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























