👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में संविदा बिजली कर्मचारी को पीटने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है.
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है. गांव हरोड़ा निवासी प्रमोद कुमार हरोड़ा के बिजली उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात है. संविदा कर्मचारी का आरोप है कि गांव जमालपुर के दो ग्रामीण उसके साथ गाली गलौज करने लगे जिस का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965






























