हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना कपूरपुर के गांव करीमपुर में बिना अनुमति के हरे पेड़ काटने पर ठेकेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक सूचना पर वन विभाग की टीम गांव करीमपुर के जंगल में पहुंची और मौके पर शीशम, नीम आदि के 20 वृक्ष कटे हुए मिले। वन रक्षक धौलाना राहुल सिंह ने आरोपी ठेकेदार हरवीर सिंह के विरुद्ध 4/10 वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पेड़ काटने व उखाड़ने मे जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जा रहा था।वन विभाग के क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509




























