पेड़ों का अवैध कटान करने पर ठेकेदार को पकड़ा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेंज के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने मय स्टाफ के साथ शुक्रवार को क्षेत्र के दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक स्थान पर वन विभाग की टीम ने तीन पेड़ों के अवैध कटान को पकड़ा। ऐसे में ठेकेदार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। तो वहीं एक अन्य क्षेत्र में भी वन विभाग की टीम ने चेकिंग की जहां पेड़ों के कटान से जुड़े कागजात दिखाने पर ठेकेदार को छोड़ दिया।
अवैध कटान पर कार्रवाई:
फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांडपाल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उन्होंने बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में छापामार कार्रवाई की। सूचना को सटीक मानकर की गई इस कार्रवाई के दौरान पता चला कि बिना इजाजत के तीन पेड़ों को काटा गया है। ठेकेदार ने वन विभाग की अनुमति के बगैर ही एक शीशम और दो नीम के पेड़ काट दिए। मौके से तीनों पेड़ों की लकड़ियों को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया। साथ ही ठेकेदार को भी पकड़ लिया जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
असरा गांव में भी की जांच:
इसी बीच वन विभाग की टीम ने औरंगाबाद गांव से सटे एक और गांव असरा में भी छापामार कार्रवाई की जहां पेड़ों का कटान किया जा रहा था जब वन विभाग ने संबंधित कागजात मांगे तो पता चला कि नियम अनुसार ही पेड़ काटे जा रहे हैं। रवन्ना चेक किया गया तो सभी कागजात दिखाए गए। संतोषजनक जवाब मिलने पर वन विभाग की टीम ने हिदायत दी कि पेड़ों का अवैध कटान ना किया जाए। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
अवैध कटान बर्दाश्त नहीं: मुकेश चंद्र कांडपाल:
फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सूरत में पेड़ों का अवैध कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा करता कोई पाया जाता है तो वन विभाग उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करेगा।

Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622










Related Posts

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

Read more

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
error: Content is protected !!