👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): डीपीआरओ कार्यालय में संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर 42 वर्षीय राकेश कुमार की हापुड़ देहात क्षेत्र में रविवार देर रात हुई सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक स्कूटी पर सवार होकर खरखौदा के गांव कैली से वापस घर लौट रहा था कि असोड़ा पुलिया पर रविवार की देर रात अनियंत्रित रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने राकेश को अस्पताल पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित मोहल्ला मुजफ्फरपुरा में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























