👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के मेन चौराहे पर शनिवार की रात को 11,000 की लाइन से जुड़ा एक तार अचानक टूट गया जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और लोगों को मजबूरन अंधेरे में रात बितानी पड़ी। वहीं रविवार की सुबह मामले की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर लाइन को जोड़ा जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
दरअसल शनिवार की रात को बाबूगढ़ के मेन चौराहे पर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट गया जिसके बाद रविवार की सुबह लाइनमैन अनुज और सुशील मौके पर पहुंचे जहां एक कर्मचारी ने विद्युत के खंभे पर चढ़कर लाइन को दुरुस्त किया जिसके पश्चात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई।
























