
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भीषण गर्मी में लगातार हो रही ट्रिपिंग के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में गुस्साए लोग हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। किसी तरह बिजली कर्मियों ने सभी को समझाया और शांत कराया।
सोमवार की रात बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बिजली घर पर मौजूद कर्मियों ने समझाया की आपूर्ति के अनुसार सप्लाई दी जा रही है। निर्वाध सप्लाई का प्रयास लगातार किया जा रहा है। किसी तरह कर्मियों ने लोगों को शांत कराया।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























