
जीएसटी दरों में कमी से उपभोक्ता लाभान्वित
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व हापुड़ जनपद के प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को हापुड़ में दावा किया कि जीएसटी की दरों में कमी से आम उपभोक्ता लाभान्वित हुआ है और घरेलू वस्तुओं के दामों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में विभिन्न प्रकार के अनेक टैक्स लागू थे जिस वजह से व्यापार करने में अनेक प्रकार की परेशानियों से व्यापारी को जूझना पड़ता था। व्यापारी को व्यापार करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए देश भर में समान कर प्रणाली लागू की गई और समय-समय पर समीक्षा कर कमियों को दूर किया गया। लोकल प्रोडक्ट को खरीदना हम सभी की जिम्मेदारियां है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती मौजूद थे।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ































