VIDEO: बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  बिजली की अनियमित सप्लाई तथा बिजली बिलों में घपला आदि समस्याओं को लेकर व्यापारियों व उद्यमियों का शुक्रवा को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अतरपुरा चौपला बिजली घर पर पहुंच कर प्रदर्शन किया और बिजली अफसरों को जी भर कर कोसा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की अगुवाई में उद्यमी अमन गुप्ता, बिजेंद्र पंसारी, सुनील जैन, पुरुषोत्तम सरन अग्रवाल, रामौतार कंसल, विजय अग्रवाल, अशोक बबली सहित सैकड़ों व्यापारी शुक्रवार की दोपहर टाऊनहाल बिजली घर पहुंचे और बिजली समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता से विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना था कि विद्युत की अघोषित कटौती, बिजली बिलों में गड़बड़ी, लाइट का बार-बार ट्रिप मारना और बिजली गुल का अवर अभियंतों द्वारा सटीक उत्तर न देना व्यापारियों व उपभोक्ताओं के परेशानी का कारण बना है।

व्यापारियों ने बिजली समस्याओं को अविलम्ब दूर करने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि यदि बिजली समस्याओं को जल्दी दूर नहीं किया गया तो उपभोक्त आंदोलन चलाएंगे।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!