हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कंसलटिंग इंजिनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हापुड़ की कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण हो।
समस्याएं :-
1. ग्राम पंचायतों द्वारा हम कंसल्टिंग इंजीनियर्स / आर्किटेक्ट्स से अंश मात्र ही कार्य कराए जाते हैं जिससे हम इंजीनियर्स / आर्किटेक्ट्स ग्राम पंचायतों में शासन की मंशा के अनुरूप तकनीकी योगदान नहीं दे पा रहे हैं तथा हम इंजीनियर्स / आर्किटेक्ट्स को जीवन निर्वाह हेतु आवश्यक पर्याप्त वेतन / मानदेय (आय) की प्राप्ति नहीं हो रही है।
2. ग्राम पंचायतों में प्रायः धन के अभाव तथा अन्य कारणों से हम कंसल्टिंग इंजीनियर्स / आर्किटेक्ट्स का वेतन / मानदेय भुगतान समय से नहीं होता तथा अपने वेतन/मानदेय भुगतान के लिए हमें महीनों इंतजार करना पड़ता है।
3. हम कंसल्टिंग इंजीनियर्स / आर्किटेक्ट्स का वेतन / मानदेय भुगतान ग्राम पंचायत के खाते से होने के कारण ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए गैर मानक तथा गुणवत्ताहीन कार्यों पर हमारे द्वारा दबाव बनाने अथवा कार्यवाही करने पर संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा हमारा वेतन / मानदेय भुगतान बाधित कर दिया जाता है।
4. श्रीमान जी प्रायः ग्राम पंचायतों मे धन के अभाव तथा खराब मौसम में (मुख्यतः बरसात के मौसम में) कई दिनों या महीनों तक निर्माण कार्य संचालित नहीं होते जिससे इन दिनों / महीनों में हमारी आय शून्य अथवा बहुत कम रहती है। तथा परिवार का दैनिक खर्च चलाना अत्यंत दुष्कर हो जाता है।
5. ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओ का दायित्व विभाग द्वारा संबंधित कंसल्टिंग इंजीनियर्स (सिविल) / आर्किटेक्ट्स को दिया गया है परंतु अन्य विभाग के अवर अभियंता तथा तकनीकी सहायकों द्वारा इन महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे मे पूर्ण ज्ञान न होते हुए भी गैर मानक तथा गुणवत्ताहीन कार्य कराया जाता है जिससे विभागीय उच्चाधिकारियों की विजिट पर हमें कार्यवाही का सामना करना पड़ता है तथा उस कार्य के सापेक्ष हमे आय की प्राप्ति भी नहीं होती ।
6. प्रत्येक जनपद मे विकास खंडों / ग्राम पंचायतों की संख्या तथा उनमें कार्य करने हेतु आवंटित धनराशि मे असमानता होने के कारण समान पद पर होते हुए भी हम समस्त कंसल्टिंग इंजीनियर्स (सिविल) / आर्किटेक्ट्स को समान आय प्राप्त नहीं होती है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























