हापुड़ में निर्माण कार्य अधूरा, परंतु भुगतान पूरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ का एक कारनामा सामने आया है कि नगर पालिका निर्माण पूरा हुए बिना भुगतान भी पूरा कर दिया है।
हापुड़ में मेरठ तिराहा से लेकर गढ़ रोड पर पुल तक डिवाइडर बनवाने, पत्थर की जाली लगाने तथा सुरक्षा के लिए लोहे की फैंसिक कार्य करने हेतु नगर पालिका की पिछली सरकार ने एक ही ठेकेदार को कई टुकड़ों में कार्य करने हेतु कई करोड़ रुपए में ठेका दिया था। डिवाइडर और उस पर लगी जाली का हाल लोग देख रहे है। कार्य पूरा न होने पर परिषद ने ठेकेदार का भुगतान रोक दिया।
सूत्रों के अनुसार नगर पालिका परिषद हापुड़ की नई सरकार ने निर्माण कार्य की जांच कराए बिना ही ठेकेदार को करीब 80 लाख रुपए का भुगतान कर दिया जबकि निर्माण कार्य अधूरा दिखाई दे रहा है और सामग्री की गुणवत्ता भी घटिया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:































