#IncomeTax #ED #Investigation #Hapur
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण की सांठगांठ से जनपद हापुड़ में अवैध निर्माण व मानकों के विपरीत व्यवसायिक भवनों का निर्माण धड़ल्ले से जारी है। हापुड़ के लोग बेखौफ होकर काले धन का निवेश कर रहे हैं। ताजा मामला भैरों मंदिर के निकट एक गली में बन रहे बहुमंजिले भवन का प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर स्थित भैरों मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक गली में अंदर की ओर एक बहुमंजिला व्यवसायिक कॉम्प्लैक्स का निर्माण तेजी से और दिन-रात चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस निर्माण में प्राधिकरण की सांठगांठ है और किसी इंजीनियर ने अभी तक विजिट भी नहीं किया है और न ही कोई रिपोर्ट प्राधिकरण के आला अफसरों को प्रेषित की है। कॉम्प्लैक्स के निर्माण में काले धन का निवेश किया जा रहा है और निर्माण सामग्री पर जीएसटी की चोरी हो रही है।
ये भी पढ़ेः-हापुड़ में खड़े हजारों अवैध भवनों पर लटकी तलवार
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























