हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत की बछलौता रोड पर स्थित दोनों ओर के नालों का निर्माण शुरू हो गया है जिससे सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है। आपको बता दें कि बछलौता रोड से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन जर्जर अवस्था में पड़ी यह बछलौता रोड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान तो यह सड़क तालाब का रूप ले लेती है। बछलौता रोड पर नालों का निर्माण होने से लोगों को सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है। यह रोड बीबीनगर और बाबूगढ़ को जोड़ती है जो आसपास के गांव के लोगों के लिए एक अहम भूमिका निभाती है लेकिन पिछले कई वर्षो से जर्जर अवस्था में पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग लोग काफी समय से करते आ रहे हैं।





















