हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए जनपद हापुड़ के पांच थानों में बैरक का निर्माण शुरू हो गया है। सात करोड़ रुपए से बैरक बनाए जाएंगे। फिलहाल पहली किस्त के रूप में 3.10 करोड रुपए जारी हो गए हैं। थाना हाफिजपुर, बाबूगढ़, धौलाना, गढ़ और बहादुरगढ़ में यह बैरक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
कार्यदाई संस्था सीएनडीएस ने गृह विभाग को बैरक बनाने का प्रस्ताव भेजा था। पांच थानों के परिसर में दो या तीन मंजिला बैरक बनाई जाएगी जिससे पुलिसकर्मियों को अपने आवास से थाने तक की दौड़ न लगानी पड़े। पुलिसकर्मी परिवार के साथ इन बैरकों में रह सकेंगे जिससे वह कम समय में थाने पहुंच सके। सीएनडीएस के अवर अभियंता अर्जुन सिंह ने बताया कि अधिकतर थानों में बैरकों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























