हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिम्भावली विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों फरीदपुर गौसाई, रतुपुरा, वीर सिहं पुर, अकबरपुर बुकलाना, में सोमवार को अमृत सरोवर तालाबों के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया।
जिसमें फरीदपुर गौसाई, रतुपुरा, वीरसिंह पुर में राकेश शर्मा खंड विकास अधिकारी त्रिभुवन कौशिक सहायक विकास (पं.), उमेश कुमार अधिकारी सहायक विकास अधिकारी (सह.) जितेंद्र बंसल अवर अभियंता (ल.सि.) सम्बंधित ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव ग्रामीणों सहित उपस्थित रहे। ग्राम अकबरपुर बुकलाना में संजय कुमार जिला विकास अधिकारी महोदय हापुड़, अविनाश सहायक विकास अधिकारी (स.क.) उमेश कुमार अधिकारी सहायक विकास अधिकरी (सह.) जितेंद्र बंसल अवर अभियंता (ल.सि.) ग्राम प्रधान, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इन अमृत सरोवर तालाब के निर्माण से पशु-पक्षी एवं जानवरों को पानी पीने के लिए मिलेगा, तथा ग्रामीणों को सुबह-शाम खुले वातावरण में सैर करने हेतु शुद्ध हवा व अनुकूल मौसम मिलेगा। इस पर व्यायाम करने हेतु प्लेट फार्म तैयार किया जाएगा। तथा चारों ओर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। तालाब में पानी उतरने के लिए रैम/घाट का निर्माण किया जाएगा। इस अंदर बारिश का शुद्ध पानी इकट्ठा होगा, जिससे रिचार्ज होकर गिरते भू-जल स्तर में सुधार की सम्भावना बढ़ेगी।





























