👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद की 110 सड़कों का निर्माण कार्य फिलहाल थम गया है जो कि 15 फरवरी के बाद शुरू होगा। 19 करोड़ की लागत से जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत कराई जानी है। गहरे गड्ढों की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन हॉट मिक्स प्लांट ने काम करना बंद कर दिया है जिसकी वजह से सड़कों की मरम्मत भी रुक गई है।
बताते चले कि सर्दी के मौसम में हॉट मिक्स प्लांट का काम सभी निर्माण एजेंसियां बंद ही रखती है क्योंकि डामर यानी बिटुमेन सड़क पर चिपकता नहीं है 15 फरवरी के बाद इस काम को किया जा सकता है। इसके पश्चात सड़कों की मरम्मत पुनः शुरू होगी। घटते तापमान में यह समस्या अक्सर आती है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483


























